रविवार, 20 फ़रवरी 2022

किशोर कुमार ने दी देव आनंद को गाली l जब किशोर कुमार ने देव आनंद को गाली दी

किशोर कुमार ने दी देव आनंद को गाली l जब किशोर कुमार ने देव आनंद को गाली दी


किशोर कुमार ने दी देव आनंद को गाली जब किशोर कुमार ने देव आनंद को गाली दी


नमस्कार दोस्तों, मैं हूँ एलन माइकल ‘किशोर’| और मैं आपका स्वागत करता हूँ रेट्रो किशोर के मंच पर|


दोस्तों आज मैं बताऊंगा कि क्यों एक बार किशोर कुमार ने फिल्म के सेट पर देवानंद साहब को गाली दी| 


उससे पहले दोस्तों मेरा आपसे निवेदन है कि आप लोग मेरे ब्लॉग को लाइक करें| मेरे ब्लॉग को शेयर करें| फॉलो करें| इससे मेरा हौसला बढ़ेगा और मैं इस तरह के ब्लॉगस् आप लोगों के लिए लाता रहूंगा| अब आते हैं किस्से पर| 

किशोर कुमार हमेशा से एक गायक बनना चाहते थे, अभिनय उन्होंने किया ज़रूर, लेकिन अभिनय कभी भी उनकी पहली पसंद नहीं थी| उन्होंने सबसे पहले एक पार्श्व गायक के रूप में ज़िद्दी फिल्म में गाना गाया देवानंद साहब के लिए| गाना हिट हुआ, फिल्म भी हिट हुई| लेकिन दुर्भाग्यवश संगीतकारों ने प्रोड्यूसरों ने किशोर कुमार को एक सिंगर के रूप में ज़्यादा सीरियसली नहीं लिया| 

तब किशोर कुमार के बड़े भाई अशोक कुमार ने उनसे कहा कि जब तक आप गायकी में कामयाब नहीं होते, फिल्मों में ही काम कर लो| उन दिनों अशोक कुमार देवानंद साहब के साथ एक फिल्म कर रहे थे, और अशोक कुमार साहब ने किशोर कुमार से कहा कि आप इस फिल्म में एक छोटा सा रोल है वो कर लीजिए| किशोर कुमार आधे मन से उसके लिए तैयार हो गए| अब फिल्म में सीन कुछ इस तरीके से था, कि देवानंद साहब की एंट्री होती और किशोर कुमार उनको बुरा भला कहते| 



जब शॉर्ट शुरू हुआ, डायरेक्टर ने टेक के लिए बोला, देवानंद साहब की एंट्री हुई तब किशोर कुमार ने उन्हें सच में एक भद्दी सी गाली दे दी| और गाली देकर सेट से भाग गए| पीछे से डायरेक्टर चिल्लाते रहे कि अभी शॉर्ट पूरा नहीं हुआ, अभी शॉर्ट पूरा नहीं हुआ| लेकिन किशोर कुमार किसकी सुनने वाले थे| और इससे पहले भी कई इस तरह के वाकये हो चुके थे, जब किशोर कुमार ने एक्टिंग से बचने के लिए तरह-तरह के प्रपंच किए थे| जैसे कभी डायलॉग भूल जाना| इस तरह के नाटक वो किया करते थे क्योंकि एक्टिंग वो पसंद नहीं करते थे| वो गायक ही बनना चाहते थे| 



तो दोस्तों यह था किस्सा जब किशोर कुमार ने देव आनंद साहब को सेट पर गाली दे दी| सिर्फ एक्टिंग से बचने के लिए और वहां से भाग गए|

 

आज के किस्से में इतना ही| आगे फिर मिलेंगे| अगले किस्से तक के लिए नमस्कार| 


धन्यवाद


Script: Allen Michel 'Kishore'
Editing and Production: Sheikh Mustak

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें