करिश्माई किशोर | Karismatik Kishore | Retro Kishore
किशोर दा एक महानतम PLAYBACK SINGER हैं, उनकी कालजयी आवाज़ और गायकी हमेसा से संगीत प्रेमियों के
बीच चर्चा का विषय रहा है। उनकी अदाकारी भी उच्चतम स्तर की थी। किशोर दा भारत के
ऐसे पहले अभिनेता थे जिसने BOX OFFICE पर साबित करके दिखाया कि एक COMEDIAN भी FILM का हीरो हो सकता है, वर्ना जॉनी वॉकर और महमूद जैसे दिगाज COMEDIAN भी उस समय हीरो के साथ SUPPORTING ROLE में होते थे, LEAD ROLE में नहीं होते थे जबकि किशोर
दा COMEDY करने के साथ FILM में लीड रोल में होते थे। ये सब वो बातें हैं जो सब
जानते हैं, आज मैं
जो बताने जा रहा हूं, वो कुछ
ऐसी बातें हैं जो किशोर दा की महानता को मजबूती के साथ मोहरबन्द करती हैं। BLOG को अंत
तक ज़रूर पढना, क्योंकि इसमें बहुत सी ऐसी बातें हैं जो आज आप पहली बार जानेंगे।
नमस्कार दोस्तों, RETROTRO KISHORE के मंच, पर आपका स्वागत हैं, मै हूँ ALLEN MICHEL 'KISHORE'|
बात मुंबई के जूहू की निकली है तो यहां मैं ये बात ज़रूर बताना चाहूंगा कि साल 1988 में ग्रेटर मुंबई महानगर पालिका ने किशोर दो के सम्मान में एक रोड का नाम 'किशोर कुमार गांगुली मार्ग' रखा।
बात प्रशासन द्वारा किशोर दा को सम्मान दिए जाने की
निकली है तो यहाँ मैं एक बात और जोड़ना चाहूंगा जैसे - कोलकाता मेट्रो रेल विभाग ने
कोलकाता के एक मेट्रो स्टेशन का नाम किशोर दा के नाम पर रखने का फैसला लिया है, इस बाबत कोलकाता मेट्रो रेल विभाग ने रेल मंत्रालय को एक पत्र लिखा है। रेल
मंत्रालय का जवाब अगर हाँ में आता है तो जल्दी ही कोलकाता के एक मेट्रो स्टेशन का
नाम किशोर दा के नाम पर होगा।
ऐसा नही है कि प्रशासन ने हमेशा किशोर दा को सम्मानित किया है, बल्कि किशोर दा के नाम से अन्य कलाकारों को भी सम्मानित किया है। साल 1997 में मध्य प्रदेश सरकार ने NATIONAL KISHORE KUMAR AWARDS देना शुरू किया। किशोर दा के नाम पर ये AWARD सिनेमा के क्षेत्र में ख़ास योगदान देने वाले कलाकारो को दिया जाता है।
पूरी
लिस्ट नीचे दी जा रही है:
जिन कलाकारों को किशोर दा के नाम से दिया जाने वाला
ये AWARD मिला है, वो है -
1) 1. रिशीकेश मुखर्जी - 1997
2) 2. नसीरउद्दीन शाह - 1998
3) 3. गुलज़ार - 1999
4) 4. कैफ़ी आज़मी - 2000
5) 5. B. R चोपड़ा - 2001
6) 6. अमिताभ बच्चन - 2002
7) 7. गोविंद निहलानी - 2003
8) 8. जावेद अख्तर - 2004
9) 9. श्याम बेनेगल - 2005
10. शत्रुरन सिन्हा - 2006
11. मनोज कुमार - 2007
12. गुलशन बावरा - 2008
13. यश चोपड़ा - 2009
14. देव आनंद - 2010
15. सलीम खान - 2011
16. समीर - 2012
17. सई परांजपे - 2013
18. दिलीप कुमार - 2014
19. प्रियदर्शन - 2017
20. वहीदा रहमान - 2020
जिन कलाकारों को ये AWARD मिला उनमें हो कुछ तो, किशोर दा से सोनीयर भी है, जैसे रिशोकेश मुखर्जी, कैफ़ी आज़मी, B R CHOPRA, देव आनंद और दिलीप कुमार। फिर भी इन सब ने ये AWARD लिया, इससे साबित होता है कि किशोर दा कितने महान थे।
भारत सरकार ने किशोर दा के सम्मान में दो बार डाक टिकट ज़ारी किए - एक बार साल 2016 में और एक बार साल 2003 में।
साल 1955 में पुरूषों के लिए हेयर स्टाइल बनाने वाली ब्रिटिश कंपनी BRYLCREAM ने किशोर दा को अपने प्रोडक्ट के लिए भारत में BRAND AMBASSADOR चुना| यह है उस विज्ञापन की दुर्लभ तस्वीर|
अन्त में चलते चलते उस एक पत्र की बहुत ही दुर्लभ फोटो शेयर कर रहा जो किशोर दा ने लता मंगेश्कर जी को लिखा था। जिसमें किशोर दा कह रहे हैं:
"बहन लता,
अच्छी तो हो! अचानक एक मुसीबत में आ फँसा हूँ, तुम्ही मेरी जीवन नैया पार करा सकती हो घबराने की
बात नहीं है, लेकिन घबराने
की बात भी है! सुनो, ज़िन्दगी में
पहली मर्तबा फौजी भाइयों की सेवा करने जा रहा हूँ। तुम तो जानती हो के मैं कभी भी
किसी समारोह या गैदरिंग में भाग नहीं लेता, लेकिन यह एक ऐसा अवसर है जिसे मैं टाल नहीं पा रहा हूँ... हाँ तो मैं कह रहा
था कि आज का गाना तुम अपनी मर्ज़ी से किसी दूसरी तारीख को रखवा दो, तो मैं तुम्हारा उपकार कभी नहीं भूलूँगा... यह एक
भाई की विनती है अपनी बहन से!!! आशा है तुम मेऋ बात को समझ गई होगी। मुझे महाराज कल्याणजी-आनंदजी के साथ मुझे
गाने का बहुत शौक है, और साथ में
तुम हो तो सोने पे सुहागा !! कैसा अच्छा है यह प्रेम का धागा... टूटने न पाए... अंग्रेजी
में लिखना चाहता था, मगर एक हिन्दुस्तानी होने के नाते मैंने हिंदी में लिखना उचित
समझा। (पलटिये
कृपा करके)
मैं जानता हूँ तुम्हे कठिनाई होगी, किन्तु मेरे लिए किसी प्रकार बात को बना दो। और क्या
लिखूं... बस तुम सब संभाल लेना...
मैंने आपको रात में फोन किया था किन्तु तुम निद्रा
में मद थी। मैंने जगाना उचित नहीं समझा…
अच्चा बहन... लौटने के बाद फिर भेंट होगी।
मेरा प्यार... बड़ों को प्रणाम... छोटों को स्नेहाशीष।
तुम्हारा ही भाई
किशोर दा
"गड़बड़ी"
दो छवियाँ बनाई है मैंने। आशा है कि आप इसे पसंद करोगी
- किशोर
दिसंबर दो, तीन, चार पाँच तक किसी भी तारीख में किसी भी वक़्त रिकॉर्डिंग
रखवा दो।
दोस्तों उम्मीद करता हूँ ये BLOG आपको पसन्द आया होगा। अगर ऐसा है तो ब्लॉग को LIKE, SHARE ज़रूर कर देना। और अगर आप पहली बार RETRO KISHONE का BLOG पढ़ रहें हैं तो हमारे BLOG को FOLLOW ज़रूर कर लेना। फिर मिलूंगा अगले BLOG के साथ। तब तक के लिए विदा। नमस्कार।
धन्यवाद
करिश्माई किशोर | Karismatik Kishore | Kishore Kumar Hits Songs | Kishore Kumar Songs | Retro Kishore













कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें