शनिवार, 2 अप्रैल 2022

Kishore Kumar Vs Rajendra Kumar Vs Government l Ban On Kishore Kumar Songs

Kishore Kumar Vs Rajendra Kumar Vs Government

Ban On Kishore Kumar Songs


Kishore Kumar Vs Rajendra Kumar Vs Government
Ban On Kishore Kumar Songs


नमस्कार दोस्तों, रेट्रो किशोर के मंच पर आपका स्वागत है| मैं हूँ एलन माइकल ‘किशोर’ |

दोस्तों हम लोग किशोर कुमार के बारे में जानते हैं कि वे कितने मज़ाकिया थे| वह तो थे ही| उसके अलावा किशोर कुमार अपने उसूलों के भी बहुत पक्के थे, और बहुत Strong Headed थे| Self Respect उनमें बहुत थी| इसके बारे में आज मैं दो किस्से आप लोगों बताने जा रहा हूँ|

पहला किस्सा है राजेंद्र कुमार से जुड़ा हुआ| जब फिल्म गीत बन रही थी जिसमें राजेंद्र कुमार हीरो थे| कल्याण जी-आनंद जी उसमें एक या दो गाने के लिए किशोर कुमार को लेना चाहते थे| जबकि राजेंद्र कुमार अपने लिए मोहम्मद रफ़ी को ही फिट मानते थे| तो राजेन्द्र कुमार के Insist करने पर कल्याण जी-आनंद जी को अपना विचार बदलना पड़ा और गीत फिल्म में किशोर कुमार ने कोई गाना नहीं गाया| गीत फिल्म के सारे गाने मोहम्मद रफ़ी ने गाए थे और एक गाना महेंद्र कपूर ने गाया था| गीत फिल्म के दो गाने ख़ास तौर पर बड़े सफल हुए थे| एक - मेरे मितवा मेरे मीत रे - जिसे मोहम्मद रफ़ी ने गाया था| दूसरा गीत - जिसके सपने हमें रोज़ आने लगे - इसे महेंद्र कपूर ने गाया था| जबकि इनमें से कोई एक गाना कल्याण जी- आनंद जी किशोर कुमार से गवाना चाहते थे| और राजेंद्र कुमार के Insist करने पर वो किशोर कुमार से नहीं गवा सके|


दूसरा Incident हुआ 1975 में| जब सुनहरा संसार नाम से फिल्म बन रही थी| उसके संगीतकार थे नौशाद साहब| 1975 से पहले नौशाद के लिए भी किशोर कुमार ने कोई गाना नहीं गाया था| उस समय नौशाद साहब का कैरियर थोड़ा डाउन था, और किशोर कुमार बुलंदी पर थे, और उस फिल्म के हीरो भी राजेंद्र कुमार थे| उस फिल्म में एक गाना किशोर कुमार ने गाया आशा भोंसले के साथ, और शायद यह गाना संभवतः पहला गाना होता नौशाद के साथ| राजेंद्र कुमार के ऊपर फिल्माया गया किशोर कुमार का गाया गीत|

जब फिल्म रिलीज हुई तो किशोर कुमार ने देखा, फिल्म में 6 गाने कुल थे जिसमें से जो गाना किशोर कुमार ने गया था वह गाना फिल्म में नहीं था| उसे हटा दिया गया था| किशोर कुमार ने नौशाद साहब को फोन किया उनसे पूछा- “कि मेरा गाना क्यों हटा दिया गया फिल्म से? तब उन्होंने बताया कि राजेंद्र कुमार साहब आपके गाने से संतुष्ट नहीं थे, इसलिए वह गाना फिल्म से हटा दिया गया है| उनको नहीं जच रहा था कि आप की आवाज़ उनके ऊपर जच रही है|

इन दोनों किस्मों के बाद किशोर कुमार राजेंद्र कुमार से बहुत नाराज़ हो गए| उसके बाद कई मौके आए जब राजेंद्र कुमार के लिए किशोर कुमार को गाने का मौका मिला तो किशोर कुमार ने मना कर दिया| उन्होंने गया ही नहीं उनके लिए| इसी तरह बाद में एक फिल्म आई थी बिन फेरे हम तेरे| इसमें भी किशोर कुमार को गाना था, जब किशोर कुमार को पता चला इसमें राजेंद्र कुमार है तो उन्होंने संगीतकार से पूछा “कि भई इसमें राजेंद्र कुमार है तो मैं नहीं गाऊंगा”| तब किशोर कुमार साहब को Convince किया गया की फिल्म में राजेंद्र कुमार बेशक हैं लेकिन इस गाने पर वह एक्टिंग नहीं करेंगे यह एक बैकग्राउंड गाना है| तब किशोर कुमार उस गाने को गाने के लिए तैयार हुए


इसके बाद जब राजेंद्र कुमार अपने बेटे कुमार गौरव को लौंच करने के लिए लव स्टोरी फिल्म बना रहे थे| आप लोग तो जानते ही होंगे को लव स्टोरी फिल्म के गाने कितने अच्छे थे, कितने हिट हुए थे| तब राजेंद्र कुमार की पहली Choice किशोर कुमार थे| वे चाहते थे कि उनके बेटे की लौंच की फिल्म में किशोर कुमार कुमार गौरव के लिए गाने गाएं| लेकिन किशोर ने बिलकुल साफ़ मना कर दिया| वे किसी भी तरह से राजेंद्र कुमार से नहीं जुड़ना चाहते थे| क्योंकि वे अपने उसूलों के पक्के थे और बहुत नाराज़ थे राजेंद्र कुमार से| तब आर. डी. बर्मन ने भी कोशिश की किशोर कुमार को मानाने की| हम सब जानते हैं की आर. डी. बर्मन और किशोर कुमार की आपस में बहुत बनती थी| लेकिन इस मामले में आर. डी. बर्मन भी किशोर कुमार को नहीं मना पाए| उन्होंने मना कर दिया| तब उस फिल्म के गानों के लिए अमित कुमार को लिया गया| और अमित कुमार ने वो सारे गाने गाए| और गाने बहुत सफल हुए| जो पहले किशोर कुमार को सोच करके बनाये गए थे| तो इससे पता चलता है कि किशोर कुमार अपने उसूलों के कितने पक्के थे और कितने Strong Headed थे|


एक दूसरा किस्सा है उन दिनों का जब देश में आपातकाल लगा हुआ था| आज 43 साल हो चुके हैं| आपातकाल को गए हुए| लेकिन उस समय का एक किस्सा किशोर कुमार से जुड़ा हुआ भी है| उस समय पूरे देश में कांग्रेस से लोगों को नाराज़गी थी| कांग्रेस का ऐसा मानना था कि उनकी बात को जनता तक पहुंचाने के लिए एक उन्हें सही आवाज़ की ज़रूरत है| और उस समय वो आवाज़ थे किशोर कुमार| तो उस समय इंदिरा गांधी के खास और उस समय की सूचना और प्रसारण मंत्री वी. सी. शुक्ला ने किशोर कुमार से बात करी और उनसे कहा कि आप कांग्रेस के लिए गाएं| तो किशोर कुमार ने साफ मना कर दिया कि “मैं किसी राजनीतिक पार्टी के लिए नहीं गाऊंगा| सरकार उनसे इस कदर नाराज़ हुई कि किशोर कुमार के ऊपर बैन लग गया और आने वाले तीन सालों तक दूरदर्शन और आकाशवाणी पर किशोर कुमार का कोई गाना नहीं बजा| लेकिन किशोर कुमार अपने उसूलों से नहीं फिरे| वह अपने उसूलों पर अडिग रहें| 

शायद हो सकता है यही कुछ कारण हो जो किशोर कुमार ने सरकार से इस तरह से पंगे लिए थे| इसी वजह से किशोर कुमार को आज तक कोई पद्म पुरस्कार नहीं मिला| इसके विषय पर भी मैं पोस्ट बनाऊंगा और पूरी जानकारी लेकर आने की कोशिश करूंगा| तब तक के लिए दोस्तों नमस्कार|

धन्यवाद|



Script: Allen Michel 'Kishore'
Editing and Production: Sheikh Mustak

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें