किशोर कुमार और लीना की शादी | संजीव कुमार का टूटा दिल
किशोर कुमार और लीना की शादी | संजीव कुमार का टूटा दिल
बात उन दिनों की है जब लीना फिल्मों में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करने के बारे में सोच रही थी| संयोगवश किशोर दा भी उस समय एक फिल्म का निर्माण कर रहे थे| किशोर दा अपनी फिल्म में हीरोइन के रोल के लिए प्रस्ताव लेकर लीना के पास पहुंचे, तो लीना ने मना कर दिया| लीना ने कहा कि आप तो ज़्यदातर कॉमेडी फिल्में बनाते हैं और मैं सीरियस फिल्म करना चाहती हूं| तब किशोर ने कहा कि आप स्क्रिप्ट को पढ़ लीजिए| इस बार मैं भी एक सीरियस फिल्म बना रहा हूं| अगर आपको स्क्रिप्ट अच्छी लगे तो ही काम करना वरना मत करना| लीना ने स्क्रिप्ट रख ली, और उसे पढ़ा| लीना को स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई| और उन्होंने फिल्म के लिए हाँ कर दी| इस तरह फिल्म की शूटिंग शुरू हो गयी|
दूसरी तरफ संजीव कुमार जो कि लीना के बहुत अच्छे दोस्त थे, और साथ ही लीना के पिता से भी उनकी अच्छी बनती थी| अक्सर शाम को संजीव कुमार और लीना के पिता शतरंज खेला करते थे| ऐसे ही एक शाम जब लीना के पिता और संजीव कुमार शतरंज खेल रहे थे तब संजीव कुमार ने लीना के पिता से कहा कि वह लीना को पसंद करते हैं और उनसे शादी करना चाहते हैं| तब लीना के पिता ने कहा कि शादी के बारे में फैसला तो लीना ही करेगी और वैसे भी इन दिनों वह फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं| तब संजीव कुमार ने पूछा किस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं? निर्माता, निर्देशक कौन है? लीना के पिता ने संजीव कुमार को बताया कि किशोर दा एक फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, और लीना उसी में काम कर रही है| किशोर कुमार का नाम सुनकर संजीव कुमार के पैरों के नीचे से जमीन निकल गई| वो किशोरे दा के नेचर को जानते थे|
उसी शाम को संजीव कुमार लीना से मिले
और उनसे कहा कि किशोर से सावधान रहना| वो
जिस भी लड़की को अपनी फिल्म में हीरोइन लेता है उससे शादी कर लेता है, तो तुम ज़रा
बचके रहना| लीना ने संजीव कुमार की इस बात का कोई जवाब नहीं
दिया, मन में इस बात को रख लिया| और हुआ भी ऐसा ही| 1
महीने के अंदर-अंदर किशोर कुमार ने लीना के सामने शादी का प्रस्ताव
रख दिया| लीना बहुत नाराज़ हुई| अगले
दिन वो शूटिंग पर भी नहीं आई| जब वो शूटिंग पर नहीं आई तो
शाम को किशोर कुमार लीना के घर पहुंचे| उनसे मिले और उनसे
कहा कि देखो कल जो मैंने तुम्हारे सामने प्रस्ताव रखा था अगर तुम्हें बुरा लगा तो
उसके लिए माफी चाहता हूँ और उस बात को भूल जाओ, लेकिन फिल्म ना करने का कोई मतलब
नहीं काम तो करते रहो| लीना ने भी सोचा हाँ यह बात तो ठीक है
फिल्म में काम ना करने का कोई मतलब नहीं है|
इस तरह फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू हो
गई| और अगले 3 महीने में फिल्म तो कंप्लीट नहीं हुई
लेकिन किशोर कुमार लीना चंदावरकर की शादी हो गई| अब यह कोई
नहीं जानता कि 3 महीनों में क्या हुआ था और किशोर कुमार ने क्या घुट्टी पिलाई जो
लीना तैयार हो गई| बहरहाल किशोर दा और लीना चंदावरकर की शादी
हुई और संजीव कुमार का दिल टूट गया|
दोस्तों आज के किस्से में इतना ही| अगर आप इस तरह के और किससे और जानकारियां चाहते हैं तो हमारे ब्लॉग से जुड़े रहे| हमारे ब्लॉग को फॉलो करें| लाइक करें| शेयर करें| और अगले किस्से तक के लिए इजाज़त|
नमस्कार|
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें